Home » सियाचिन से भूटान बॉर्डर तक सेवा करने वाले वीर पन्नेलाल का पत्थलगांव में भव्य स्वागत

सियाचिन से भूटान बॉर्डर तक सेवा करने वाले वीर पन्नेलाल का पत्थलगांव में भव्य स्वागत

by sanjay tiwari
2 minutes read

सियाचिन से भूटान बॉर्डर तक सेवा करने वाले वीर पन्नेलाल का पत्थलगांव में भव्य स्वागत

पत्थलगांव। इंडियन आर्मी से रिटायर होने के बाद जब फौजी अपने गांव लौटा, तो पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बीटीआई चौक के समीप गांव वालों ने पारंपरिक आरती, गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।


बता दें कि जशपुर जिले के पत्थलगांव निवासी पन्नेलाल लकड़ा 18 साल तक बिहार रेजिमेंट में पदस्थ थे। अपने लंबे सैन्य कार्यकाल में उन्होंने चाइना बॉर्डर, सियाचिन ग्लेशियर, भूटान बॉर्डर सहित कई कठिन और रणनीतिक क्षेत्रों में देश की सेवा की है।
उनकी घर वापसी पर गांव में वर्षों से चली आ रही अनोखी परम्परा भी निभाई गई। गांव की सीमा न्यायालय के समीप पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने स्वागत किया, महिलाओं ने स्वागत गीत ओर आरती’ उतारकर उनका सम्मान किया।


गांववासियों ने कहा पन्नेलाल लकड़ा हमारे गांव का गर्व हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा की है, इसलिए उनका स्वागत हमारे लिए सम्मान और उत्सव दोनों है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00