Home » तिलडेगा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता रहे शामिल

तिलडेगा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता रहे शामिल

by sanjay tiwari
2 minutes read

तिलडेगा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित
पत्थलगांव। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पत्थलगांव ग्रामीण मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलडेगा में बूथ स्तर पर ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव में पहुंचकर संगठन की विचारधारा और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।


कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी वीरेंद्र सिंह, चमर साय, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश चौहान (महामंत्री), जोगी राम (मंडल उपाध्यक्ष), करेश तिग्गा, युवा मोर्चा से बिलाश चौहान, नरेश तिग्गा, महिला मोर्चा से श्रीमती माला चौहान एवं सुशीला चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर खड़ी हुई पार्टी है और संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। वरिष्ठ नेता प्रदीप गुप्ता ने कहा कि ‘गांव चलो-बस्ती चलो अभियान’ का उद्देश्य गांव-गांव जाकर आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं से किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं को सीधा लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पार्टी के प्रति समर्पण और समाज सेवा की भावना के साथ किया गया।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00