Home » शादी से पहले उठी अर्थी: प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, खुशियां मातम में बदलीं

शादी से पहले उठी अर्थी: प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, खुशियां मातम में बदलीं

by sanjay tiwari
2 minutes read

शादी से पहले उठी अर्थी: प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, खुशियां मातम में बदलीं

पत्थलगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरापारा (कठरापारा) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी की तैयारियों के बीच एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुखरापारा निवासी पंकज सिदार (25) का पिछले दो वर्षों से रायगढ़ जिले के पोतरा गांव की रहने वाली मोनिका सिदार (22) के साथ प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने लगे थे और परिवार की सहमति से उनकी शादी 13 से 15 अप्रैल के बीच तय की गई थी।
बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और 9 अप्रैल को मड़वा खंभा गाड़ने की तैयारी भी की जा रही थी। लेकिन इसी बीच दुल्हन के घरवालों के शादी में शामिल नहीं होने की बात से युवती काफी आहत थी।
घटना की रात करीब 10 बजे मोनिका ने खाना खाने से मना कर दिया और मोबाइल लेकर कमरे में चली गई। सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने कमरे में झांककर देखा—वह दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी मिली।
घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक असहमति और मानसिक तनाव बताया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सामाजिक दबाव और पारिवारिक असहमति किस तरह युवाओं की जिंदगी पर भारी पड़ रही है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00