
सूरजपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले में वर्षों से सरकारी सप्लाई ठेका का काम कर रहे पत्थलगांव निवासी एवं भाजपा से जुड़े सप्लायर आलोक गर्ग पर शिक्षा व आदिवासी विकास विभाग में 2 करोड़ के फर्नीचर सप्लाई का काम दिलाने के नाम पर 27 लाख 85 हजार रुपये की ठगी किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। सरकारी सप्लाई कार्य दिलाने के नाम पर 27 लाख 85 हजार रुपये की ठगी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पत्थलगांव निवासी भाजपा से जुड़े सप्लायर आलोक गर्ग पर सूरजपुर के एक व्यवसायी ने यह आरोप लगाए हैं और थाना सूरजपुर में लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित की फर्म मे. आशा स्टील एंड फेब्रीकेशन व मे. श्याम इंडस्ट्रीज सूरजपुर में संचालित है, जो शासकीय एवं प्राइवेट संस्थानों में फर्नीचर का व्यवसाय करती है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी आलोक गर्ग, जो रिश्ते में पीड़ित का साला बताया गया है, सूरजपुर आया और कथित रूप से कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद उसका जशपुर भाजपा नेताओं से अच्छा संबंध है और वह विभागों में सप्लाई का कोई भी काम दिला सकता है।पीड़ित के अनुसार आरोपी ने पहले 7लाख 85 हजार नकद लिए जिसकी पुष्टि व्हाट्सएप पर की गई। इसके बाद जशपुर जिले में सप्लाई आदेश मिलने का हवाला देकर और 20 लाख की मांग की गई, जिसके बाद कर्ज लेकर भुगतान किया गया। इस तरह कुल 27लाख 85 हजाररुपये आरोपी को दिए गए।इसके बाद वर्क ऑर्डर दिलाने में लगातार टालमटोल की गई और अंत में आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने बताया कि रुपये बतौली निवासी भाजपा नेताओं के नजदीकी हरि गुप्ता के माध्यम से नेताओं में दिए गए हैं, वहां से राशि आने पर ही पैसे वापस किए जाएंगे।पीड़ित ने इसे झूठा प्रलोभन देकर अवैध वसूली व ठगी का मामला बताते हुए धनराशि वापस कराने व कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सूरजपुर थाना में आवेदन दिया गया है, मामले में पुलिस की पुष्टि व आगे की कार्रवाई प्रतीक्षित है।इस मामले में कथित आरोपी आलोक गर्ग का पक्ष जानने के लिए फोन किए जाने पर उन्होंने “बताया कि मैने भी इस मामले में पुलिस के समक्ष शिकायत किया।हालांकि आलोक ने क्या शिकायत किया है इसका खुलासा नहीं किया है।।बताया जाता है कि आलोक गर्ग जशपुर जिले में सरकारी सप्लाई कार्य वर्षों से करते आ रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग में सप्लाई की गई सामग्री की गुणवत्ता व मात्रा को लेकर पूर्व में भी सवाल उठे हैं, हालांकि भाजपा नेताओं से नजदीकी के चलते सप्लाई कार्य लगातार जारी बताया जाता है।

संपादक
9752312452

