Home » हनुमान जयंती पर बहमा में हनुमान टेकरी मंदिर का लोकार्पण, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सालिक साय

हनुमान जयंती पर बहमा में हनुमान टेकरी मंदिर का लोकार्पण, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सालिक साय

by sanjay tiwari
2 minutes read
sanjay
संजय तिवारी
संपादक
9752312452

कांसाबेल। श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बहमा में नवनिर्मित हनुमान टेकरी मंदिर का लोकार्पण कार्यक्रम भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर सालिक साय शामिल हुए।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।लोकार्पण कार्यक्रम में सालिक साय के साथ सुनील गुप्ता, उपसरपंच अरविंद गुप्ता, भूषण वैष्णव, नरेश राम, श्याम नारायण गुप्ता, त्रिलोचन यादव, सोनमंदर वैष्णव, रूपन राम, सावित्री चौहान, महेंद्र विश्वकर्मा, गुलेश्वर राम, सुमति चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान टेकरी मंदिर का लोकार्पण किया गया।

मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और आरती के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।मुख्य अतिथि सालिक साय ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और सेवा के प्रतीक हैं। उनके आदर्श हमें साहस, समर्पण और अनुशासन की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल समाज में आस्था, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।उन्होंने ग्रामवासियों को मंदिर निर्माण के लिए बधाई देते हुए कहा कि हनुमान टेकरी मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा और यहां आने वाले लोगों को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होगी।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00