Home » पत्थलगांव में जमीन विवाद के बाद बवाल : मृतक के परिजनों ने लाश रखकर किया चक्का जाम,एसआई के तबादले के बाद, 4 घंटे बाद शुरू हुई पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

पत्थलगांव में जमीन विवाद के बाद बवाल : मृतक के परिजनों ने लाश रखकर किया चक्का जाम,एसआई के तबादले के बाद, 4 घंटे बाद शुरू हुई पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

by sanjay tiwari
2 minutes read

पत्थलगांव में जमीन विवाद के बाद बवाल : मृतक के परिजनों ने लाश रखकर किया चक्का जाम,एसआई के तबादले के बाद, 4 घंटे बाद शुरू हुई पोस्टमार्टम की प्रक्रिया

पत्थलगांव। जमीन विवाद में दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को शहर में तनाव की स्थिति बन गई। मृतक चोकरो यादव के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिविल अस्पताल के सामने लाश रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप था कि मृतक के भाई गोवर्धन यादव की नामजद शिकायत दर्ज होने के बाद भी 18 घंटे बीत जाने तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे गुस्साए परिजनों और समाज के लोगों ने सड़क पर लाश रखकर विरोध शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी डॉ ध्रुवेश जायसवाल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की जिसमें उनकी बात मानते हुए एसडीओपी ने तत्काल कदम उठाते हुए मौके पर ही पत्थलगांव थाने में पदस्थ एसआई संतोष तिवारी का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया। वहीं, पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने भी पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। बता दे कि लगभग चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। एसडीओपी की समझाइश और आश्वासन के बाद आखिरकार चक्का जाम समाप्त हुआ और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो सकी। मौके पर तहसीलदार प्रांजल मिश्रा,एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल, विजय सिंह राजपूत,कोमल नेताम तीनों एसडीओपी समेत भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00