Home » पीएम श्री सेजेस आत्मानंद स्कूल पत्थलगांव में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

पीएम श्री सेजेस आत्मानंद स्कूल पत्थलगांव में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

by sanjay tiwari
4 minutes read

पीएम श्री सेजेस आत्मानंद स्कूल पत्थलगांव में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन


पत्थलगांव। पीएम श्री सेजेस आत्मानंद स्कूल पत्थलगांव में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक विरासत और शैक्षणिक उपलब्धियों का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


bokeh:1;

papproctime: 2026:02:04 13:42:28;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 12582912;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 130.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather:null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 42;zeissColor: negative;


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाजपा महामंत्री मनीष अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह, उपाध्यक्ष अजय बंसल, शाला विकास समिति अध्यक्ष संजय लोहिया, मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल सहित जीतू,सुरेश,संतोषी भारद्वाज, ममता यादव, उर्मिला, शीला ,भुनेश्वरी तथा अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विद्यार्थियों ने मंच पर महाभारत महाकाव्य की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा “स्कूल चले हम” थीम पर प्रस्तुति, मनमोहक छत्तीसगढ़िया नृत्य, प्रेरक कविताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को खास बना दिया। बच्चों की प्रस्तुति में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क स्पष्ट रूप से झलका, जिसे उपस्थित जनसमूह ने भरपूर सराहना दी।


मंच से संबोधित करते हुए अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा की और ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए अभिभावकों से बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम का सफल मंच संचालन नीलांबर यादव एवं श्रीमती अलीशा ए. कुमार ने किया। अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल तनु ठाकुर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि पीएम श्री सेजेस आत्मानंद स्कूल शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति के संवर्धन के लिए सतत प्रयासरत है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00