Home » जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा को नहीं छोड़ रहा पुलिस, साझा मंच ने दी थाने घेराव की चेतावनी ….जाकेश साहू बोले… यदि सुशील शर्मा को तत्काल नहीं छोड़ा तो होगा थाने का अनिश्चितकालीन घेराव और चक्का जाम

जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा को नहीं छोड़ रहा पुलिस, साझा मंच ने दी थाने घेराव की चेतावनी ….जाकेश साहू बोले… यदि सुशील शर्मा को तत्काल नहीं छोड़ा तो होगा थाने का अनिश्चितकालीन घेराव और चक्का जाम

by sanjay tiwari
2 minutes read

जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा को नहीं छोड़ रहा पुलिस, साझा मंच ने दी थाने घेराव की चेतावनी ….जाकेश साहू बोले… यदि सुशील शर्मा को तत्काल नहीं छोड़ा तो होगा थाने का अनिश्चितकालीन घेराव और चक्का जाम..

. राजनंदगांव //-

स्थानीय बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल में आज काउंसलिंग के दौरान सुशील शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने में बैठकर रखा है।

गिरफ्तारी का पता चलते ही दुर्ग में काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित शिक्षा साझा मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश संचालक जाकेश साहू साहू तत्काल अपने साथियों के साथ राजनांदगांव काउंसलिंग स्थल पहुंचे एवं स्थिति का जायजा लिया।

साथ क्रांति साझा मंच के अन्य साथी प्रदेश संयोजक मनीष मिश्रा, जिला संयोजक छन्नू लाल साहू, रमेश साहू, निलेश रामटेक, भोज कुमार साहू एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ तत्काल बसंतपुर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से गिरफ्तार शिक्षक नेता सुशील शर्मा को रिहा करने की मांग की।

जिस पर थाना प्रभारी ने सुशील शर्मा को छोड़ने से मना किया एवं कहा कि एसडीएम का आदेश है कि सुशील शर्मा को नहीं छोड़ता है बल्कि उस पर कानूनी कार्रवाई करना है। इस घटना से शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ का पूरा प्रदेश बाड़ी काफी नाराज हो गया है। साथ ही प्रदेश के सभी 23 संचालकों ने एक साथ यह घोषणा किया है कि यदि सुशील शर्मा को तत्काल नहीं छोड़ा गया तो कुछ देर बाद राजनांदगांव जिले के सारे शिक्षक बसंतपुर थाना पहुंचकर थाने का अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे। प्रदेश संचालक मनीष मिश्रा ने कहा कि सुशील शर्मा को गिरफ्तार किया जाना गलत है। उनको जिला शिक्षा अधिकारी के आवेदन पर गिरफ्तार किया गया जो पूरी तरह अनुचित है। जिला शिक्षा अधिकारी का यह रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल हटाने एवं उन पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। साथ ही राजनांदगांव में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00