Home » बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल – एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने अस्पताल पहुंचाकर पेश की मानवता की मिसाल,

बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल – एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने अस्पताल पहुंचाकर पेश की मानवता की मिसाल,

by sanjay tiwari
2 minutes read

बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल – एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने अस्पताल पहुंचाकर पेश की मानवता की मिसाल
पत्थलगांव / जशपुर।
जशपुर जिले के काडरों बाजार पारा के समीप शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पत्थलगांव के एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने मानवता का परिचय देते हुए तत्परता दिखाई और दोनों घायलों को तुरंत अपने वाहन से सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल कोतबा क्षेत्र के आकस्मिक निरीक्षण से वापस पत्थलगांव लौट रहे थे। इसी दौरान काडरों बाजार पारा के पास सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त दो बाइकें और गंभीर रूप से घायल दो युवक दिखाई दिए। दोनों घायलों के सिर और शरीर से काफी खून बह रहा था और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
घायलों में महेशपुर निवासी समारू नाग सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है। मौके की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी जायसवाल ने बिना देर किए दोनों घायलों को सड़क से उठवाकर अपने वाहन में बैठाया और तत्काल सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने से दोनों को तुरंत इलाज मिल सका।
इस दौरान एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें, हमेशा हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके और जीवन सुरक्षित रहे।
यह घटना जहां एक ओर सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही को उजागर करती है, वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और मानवता समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00