Home » स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार की दिशा में बड़ी पहल,जिले को मिलीं 23 संजीवनी 108 एम्बुलेंस

स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार की दिशा में बड़ी पहल,जिले को मिलीं 23 संजीवनी 108 एम्बुलेंस

by sanjay tiwari
4 minutes read

स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार की दिशा में बड़ी पहल

जिले को मिलीं 23 संजीवनी 108 एम्बुलेंस

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाया किया रवाना

जशपुरनगर, 01 अप्रैल 2026/ प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च को 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) संजीवनी एक्सप्रेस 108 एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के सभी जिलों के लिए रवाना किया था। इनमें से जशपुर जिले को कुल 23 एम्बुलेंस सेवाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें 3 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) तथा 20 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस शामिल हैं।
यह पहल जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसी क्रम में आज रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर इन एम्बुलेंसों को रवाना किया। इस अवसर मुख्य अतिथि श्री सालिक साय ने कहा कि इन एम्बुलेंसों की उपलब्धता से गंभीर एवं आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा तथा उन्हें त्वरित रूप से नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने में सुविधा होगी, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त एवं जनहितकारी बनेंगी।

विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात रहेगी एंबुलेंस

जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) तथा बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंसों की सुव्यवस्थित तैनाती की गई है। एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना, आईएफटी जिला चिकित्सालय जशपुर एवं आईएफटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में उपलब्ध रहेंगी, जहां गंभीर मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सकेगी।इसी प्रकार बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस पीएचसी बागबहार, पीएचसी कुरोग, सीएचसी लोदाम, जिला चिकित्सालय जशपुर, पीएचसी कोल्हेनझरिया, सीएचसी कुनकुरी, पीएचसी नारायणपुर, सिविल हॉस्पिटल पत्थलगांव, पीएचसी कोतबा, पीएचसी करडेगा, सीएचसी मनोरा, पीएचसी बगिया, सीएचसी फरसाबहार, सीएचसी दुलदुला, सीएचसी कांसाबेल, आईएफटी जशपुर, सीएचसी बगीचा, पीएचसी सुरंगपानी, पीएचसी तपकरा एवं पीएचसी पंडरापाठ में तैनात रहेंगी।

उन्नत उपकरण से लैस होगी एम्बुलेंस, मिलेगी त्वरित चिकित्सा सेवा

BLS एवं ALS एम्बुलेंसों में मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाओं के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन एवं अन्य आपातकालीन उपचार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। गंभीर मरीजों के सुरक्षित स्थानांतरण हेतु पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर मॉनिटर, सिरिंज पंप, लैरिंजोस्कोप सहित अन्य उन्नत उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। यह समग्र पहल प्रदेश के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए नागरिकों के लिए एक मजबूत जीवनरक्षक तंत्र के रूप में स्थापित होगी।

नागरिकों और जनप्रतिधियों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

जिले के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले में इन एम्बुलेंस सेवाओं के विस्तार से दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी और निश्चित रूप से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजू गुप्ता, श्री ओमप्रकाश सिन्हा, श्री मुकेश सोनी, श्री नागेन्द्र भगत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. वी. के. इंदवार, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद रात्रे, डीपीएम श्री राजीव रंजन मिश्रा, जिला लेखा प्रबंधक श्री योगेन्द्र पाल सिंह, जिला परियोजना समन्वयक श्री शिशिर सिंह परमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00