Home » स्व सहायता समूह की महिलाओं को ‘दिशा दर्शन’ अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना किया गया, सालिक साय ने दिखाई हरी झंडी

स्व सहायता समूह की महिलाओं को ‘दिशा दर्शन’ अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना किया गया, सालिक साय ने दिखाई हरी झंडी

by sanjay tiwari
3 minutes read

जशपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित दिशा दर्शन कार्यक्रम के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में भाजपा के भूतपूर्व जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, केशव पांडे, मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल तथा भूषण वैष्णव भी उपस्थित रहे।दिशा दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं को अन्य राज्यों के उत्कृष्ट स्व सहायता समूहों एवं संस्थानों का अध्ययन भ्रमण कराया जाता है।

इस दौरान महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिससे वे विभिन्न सफल मॉडल को समझ सकें और अपने समूह की आय बढ़ाने के लिए नए तरीके सीख सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार, समूह प्रबंधन, उत्पादन बढ़ाने, विपणन के तरीके तथा आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नोडल अधिकारी योगेश भगत, परियोजना अधिकारी जशपुर राजेश क्षीरसागर, सेक्टर सुपरवाइजर तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्ययन भ्रमण में परियोजना पत्थलगांव, लुड़ेग, बागबहार, कांसाबेल, दोकड़ा, फरसाबहार, तपकरा और कुनकुरी क्षेत्रों के स्व सहायता समूह की सक्रिय महिलाएं शामिल हुई हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की स्थापना हुई है और सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

दिशा दर्शन जैसे कार्यक्रमों से महिलाओं को नई तकनीक और बेहतर प्रबंधन की जानकारी मिलती है, जिससे वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्व सहायता समूहों की महिलाएं प्रशिक्षण और अध्ययन भ्रमण से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र में नए कार्य प्रारंभ करेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण विकास को भी नई गति मिलेगी।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00