Home » सुखरापारा में जंगली हाथी का हमला, वृद्ध महिला बाल बाल बची

सुखरापारा में जंगली हाथी का हमला, वृद्ध महिला बाल बाल बची

by sanjay tiwari
2 minutes read

सुखरापारा में जंगली हाथी का हमला, वृद्ध महिला बाल बाल बची

पत्थलगांव। सुखरापारा निवासी 60 वर्षीय कमला बाई पति मादीन साय आज भोर तड़के जंगली हाथी के हमले से बाल बाल बच गईं। घटना उस समय हुई जब कमला बाई खालपारा स्थित अपने तालाब में पाली गई मछलियों की देखरेख करने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली नर हाथी वहां आ धमका और महिला को पटक दिया।हमले के बाद कमला बाई किसी तरह छिटककर एक गड्ढे में गिर गईं, जिससे उनकी जान बच गई। हमले में उनका हाथ टूट गया और अन्य चोटें भी आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और घायल महिला को तुरंत पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के साथ ही विभाग ने तत्काल राहत राशि भी प्रदान की है।वन विभाग के एसडीओ के एस कंवर ने बताया कि हाथी कापू की ओर से आया है और फिलहाल ग्राम बालाझर चिमटापानी के जंगल की तरफ चला गया है। हाथी के प्रत्येक मूवमेंट पर सतत नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है और लगातार अलर्ट किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो सके।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00