गुरुकुल महाविद्यालय के बच्चों ने कहा-हम हैं न,एक दिन नहीं रहने देंगे गंदगी।छठ उपरांत घाट की सम्पूर्ण सफाई कर- दिया स्वक्षता का संदेश

गुरुकुल महाविद्यालय के छात्रों ने छठ पूजा उपरांत की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

पत्थलगांव। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के सफल समापन के बाद मंगलवार की दोपहर गुरुकुल महाविद्यालय पत्थलगांव के छात्रों ने तालाब परिसर की साफ-सफाई कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।सुबह अर्घ्य संपन्न होने के तुरंत बाद विद्यार्थियों ने तालाब क्षेत्र की सफाई शुरू कर दी। सफाई अभियान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार यादव, डॉ. राकेश पारस नाथ यादव, श्री बैकुंठ राम यादव, श्री तुलसागर पैंकरा, श्री फूल जेन बैग, सुश्री सोनू मण्डल, श्रीमती गायत्री चौहान, श्रीमती कृपामानी कुजूर, श्रीमती अंजलिका तिर्की, सुश्री लक्ष्मी यादव, सुश्री यामिनी बंजारा सहित बी.एड. के परीक्षार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।


प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार यादव ने बताया कि छठ पर्व के दौरान समिति के सदस्य थकान में चूर रहने की वजह से छात्रों ने पहल कर तुरंत सफाई कार्य शुरू किया ताकि तालाब परिसर का लाभ ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण में मिल सके।बता दे कि इससे तीन दिन पूर्व भी गुरुकुल के छात्रों ने छठ घाट की साफ-सफाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। विद्यार्थियों की इस पहल ने क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा का सुंदर संदेश दिया।

Related posts

बागबहार शराब दुकान पर ओवर रेट का आरोप,जशपुर जिले में शराब विक्रेताओ की मनमानी

गोमती साय और सालिक साय ने किया महादेवडांड में खरा नाला पुलिया निर्माण का भूमि पूजन

शादी से पहले उठी अर्थी: प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, खुशियां मातम में बदलीं