पत्थलगांव में बिना कटिंग हुवे दर्जनों सीसी सड़कें तीन महीने में ही टूटीं, इंजीनियर ने जानबूझकर इस्टीमेट में कटिंग का आइटम नहीं डाला,ठेकेदारों को फायदा,सरकारी धन नुकसान

पत्थलगांव में बिना कटिंग हुवे दर्जनों सीसी सड़कें तीन महीने में ही टूटीं, इंजीनियर ने जानबूझकर इस्टीमेट में कटिंग का आइटम नहीं डाला,ठेकेदारों को फायदा,सरकारी धन नुकसान

पत्थलगांव। नगर पालिका क्षेत्र में हाल ही में करोड़ों की लागत से बनाई गई सीसी सड़कों की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण के महज तीन महीने के भीतर ही सड़कें जगह-जगह से उखड़ने लगी हैं। गिट्टी और छर्रे सड़क की सतह से निकलने लगे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह निर्माण कार्य पूरी तरह से लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है। जांच में यह सामने आया है कि निर्माण के दौरान न तो तकनीकी मानकों का पालन किया गया और न ही इंजीनियरिंग प्रक्रिया का ध्यान रखा गया। सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि सीसी सड़क निर्माण में कटिंग (जॉइंट्स) नहीं किए गए, जबकि यह एक अनिवार्य तकनीकी प्रक्रिया है।
नगर पालिका की इंजीनियर ओदा प्रफुल्ला टोप्पो ने स्वयं स्वीकार किया कि सीसी सड़कों में कटिंग नहीं किया गया है क्योंकि इस्टीमेट में कटिंग (जॉइंट्स) का आइटम शामिल नहीं था, इसलिए ठेकेदार ने कटिंग नहीं की।
यह बयान अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। आखिर इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई? इस्टीमेट तैयार करते समय कटिंग जैसी जरूरी तकनीकी प्रक्रिया को शामिल क्यों नहीं किया गया? क्या यह ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने की नियत से किया गया निर्णय था या फिर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला है यह जांच का विषय बन गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह जवाब खुद इस बात की पुष्टि करता है कि निर्माण कार्य IRC 15 और MoRTH Section 602 जैसे राष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन कर किया गया है। इन मानकों के अनुसार, कंक्रीट सड़क में कटिंग (Expansion/Contraction Joints) देना अनिवार्य होता है, अन्यथा सड़क कुछ ही महीनों में फटने और उखड़ने लगती है।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन की बर्बादी और जनता की परेशानी दोनों से बचा जा सके।

Related posts

सादगी की मिसाल: सालिक साय ने बिरहोर परिवार के साथ मनाया जन्मदिन

Desbloqueie a Emoção com o Acesso ao Goodman Casino

वैष्णव समाज की जिला स्तरीय बैठक, समाज के उत्थान व एकजुटता पर हुआ मंथनजशपुर। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के अंतर्गत वैष्णव समाज जशपुर जिला की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम बाह्मणमुंडा में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत करने, सामाजिक उत्थान तथा आपसी एकजुटता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वैष्णव समाज जशपुर के जिला अध्यक्ष भूषण वैष्णव शामिल हुए। उनके साथ उपाध्यक्ष रामकुमार वैष्णव, सचिव गुरुदास वैष्णव, कोषाध्यक्ष मनोज वैष्णव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास और संगठनात्मक मजबूती के लिए विशेष प्रयास करने का संकल्प लिया गया।इस बैठक में जशपुर जिले के 9 मंडलों से वैष्णव समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से आने वाले समय में श्री विष्णु महायज्ञ तथा व्रतोपनयन संस्कार जैसे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन का प्रस्ताव भी पारित किया गया।बैठक के दौरान उस समय वातावरण और भी उत्साहपूर्ण हो गया, जब लैलूंगा और तमनार क्षेत्र से आए वैष्णव बंधुओं का आगमन हुआ। जशपुर वैष्णव समाज ने उनका हार्दिक अभिनंदन करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिभजन वैष्णव, सोनमंदर वैष्णव, दिलीप वैष्णव, अरुण वैष्णव, सुब्रन वैष्णव, विद्याधर दास, नंदकिशोर दास वैष्णव, मुनि दास, मथुरा दास वैष्णव, तुलधर वैष्णव, देवशरण वैष्णव, सहदेव वैष्णव, गंगा वैष्णव, दुर्गा वैष्णव, युधिष्ठिर वैष्णव, प्रदीप वैष्णव, खेमसागर वैष्णव, रामाकांत वैष्णव, रमेश दास वैष्णव, निर्मल दास, विक्रम दास, रविनंदन वैष्णव, मोहन दास, मुनेश्वर दास, नरेंद्र दास, देवाशीष, प्रेमा तथा महिला मोर्चा की टीम सहित समाज के देवतुल्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ वैष्णव बंधु एवं माताएं उपस्थित रहीं।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भूषण वैष्णव ने कहा कि वैष्णव समाज की पहचान उसकी संस्कार, संस्कृति और एकता से है। समाज के सभी लोगों को मिलकर संगठन को मजबूत बनाना होगा और नई पीढ़ी को भी धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है।