Home » पत्थलगांव में विधायक गोमती साय पहुंची छठ घाट , सुबह के अर्घ के साथ 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन

पत्थलगांव में विधायक गोमती साय पहुंची छठ घाट , सुबह के अर्घ के साथ 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन

by sanjay tiwari
2 minutes read

पत्थलगांव में विधायक गोमती साय पहुंची छठ घाट, सुबह के अर्घ के साथ 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन

पत्थलगांव। सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने शुक्रवार की शाम पुरन तालाब स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति और भोजपुरी समाज के सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।निरीक्षण के दौरान विधायक गोमती साय ने कहा आप सभी ने काफी मेहनत की है, छठ घाट बहुत सुंदर और भव्य दिखाई दे रहा है। यह देखकर बहुत खुशी हुई। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं भोजपुरी समाज अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, संरक्षक मनोज तिवारी, बच्चन दुबे, अशोक श्रीवास्तव, छठ पूजा समिति अध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता, उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, प्रमोद साहू, कृष्णा सिंह, रामानंद सिंह, वीरेंद्र तिवारी, सचिव राजीव साहू, बंटी सिन्हा, संजय तिवारी, आदित्य मिश्रा, राजेश साहू, सोनू रजक सहित भोजपुरी समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

छठ पूजा समिति के अध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता ने बताया कि विधायक के निरीक्षण से समिति के सभी सदस्य उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर, मंगलवार को विधायक गोमती साय छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगी और छठ घाट पचरी निर्माण कार्य की लागत 40 लाख के भूमिपूजन का शुभारंभ करेंगी।गौरतलब है कि भोजपुरी समाज ने पिछले वर्ष विधायक गोमती साय से पचरी निर्माण की मांग की थी, जिसकी घोषणा उन्होंने छठ पर्व के दौरान की थी। अब यह निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर है, जिससे आने वाले वर्षों में श्रद्धालुओं को छठ पूजा आयोजन में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00