Home » मनोरा में बोले सालिक साय — महिला किसान ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं

मनोरा में बोले सालिक साय — महिला किसान ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं

by sanjay tiwari
2 minutes read

जशपुर। छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव 2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय जैविक महिला किसान मेला का भव्य आयोजन मनोरा में किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से महिला कृषकों सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।इस अवसर पर अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय साथ ही विशेष अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती रायमनी भगत, जिला पंचायत सदस्य शांति भगत, जनपद सदस्य रंजीत भगत, मंडल अध्यक्ष प्रभाकर यादव, सुषमा सिंह, श्यामलाल भगत, गोविंद भगत, सोहन भगत तथा विभागीय अधिकारियों में डीडीए एम. आर. भगत, एसडीओ कवच भगत, एसएडीओ गोविंद चौहान समेत अन्य अधिकारी व देवतुल्य आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की यह धरती समृद्ध माटी और मेहनती किसानों की भूमि है।

आज प्रदेश में हमारे माटी पुत्र, लाड़ले नेता विष्णुदेव साय जी का सुशासन स्थापित है, जिसके नेतृत्व में राज्य में कृषि क्षेत्र नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती न केवल पर्यावरण के लिए लाभदायक है, बल्कि इससे किसानों की आमदनी में भी वृद्धि होती है। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक किसान रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद और प्राकृतिक तरीकों को अपनाएँ। विधायक रायमनी भगत ने भी अपने संबोधन में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज महिलाएँ खेती-किसानी के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों के माध्यम से महिला किसान एक-दूसरे के अनुभव साझा कर नई तकनीक और बाजार की जानकारी प्राप्त करती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला किसानों के आत्मनिर्भरता के प्रयासों की सराहना की। समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

You may also like

Leave a Comment

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00